पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए नए सरकारी आवासों के आवंटन संबंधी कार्यालय आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश संख्या-71, दिनांक 11 मई 2026 के अनुसार विभिन्न मंत्रियों को उनके विभागों के अनुरूप सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं।
आदेश में बताया गया है कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना संख्या-386 दिनांक 15 अप्रैल 2026 तथा अधिसूचना संख्या-487 दिनांक 7 मई 2026 के आलोक में यह आवंटन किया गया है। इसके तहत पूर्व में आवंटित आवासों को प्रभावी तिथि से निरस्त करते हुए नए आवास निर्धारित किए गए हैं।
सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा को सरकुलर रोड स्थित आवास संख्या-05 आवंटित किया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव को स्ट्रैंड रोड स्थित आवास संख्या-01 दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग संभाल रहे मंत्री श्री श्रवण कुमार को नेहरू पथ स्थित आवास संख्या-12A आवंटित किया गया है।
इसके अलावा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री हरि सहनी, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, परिवहन मंत्री दामोदर रावत समेत कई मंत्रियों को भी नए सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं।
सूची में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज, खेल, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण और खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
भवन निर्माण विभाग के इस आदेश के बाद अब सभी मंत्री निर्धारित आवासों में स्थानांतरित होंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवास आवंटन की प्रक्रिया प्रशासनिक सुविधा एवं विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है।
राजनीतिक गलियारों में इस नई आवास सूची को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है, क्योंकि कई मंत्रियों के आवासों में बदलाव किया गया है।
राज्य, राजनीति और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज