पटना: राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई कर रही है।
अनंत सिंह ने साफ शब्दों में कहा—
“जो गलती करेगा, उसका एनकाउंटर होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बहनों और बेटियों को परेशान करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो और 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
विपक्ष ने उठाए सवाल
दूसरी ओर, विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने इन एनकाउंटर कार्रवाइयों पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि सरकार एक खास वर्ग को निशाना बना रही है, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
कानून-व्यवस्था पर जारी सियासत
राज्य में बढ़ती सख्ती और एनकाउंटर नीति को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं। जहां सरकार इसे अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करार दे रहा है।
आने वाले समय में यह मुद्दा बिहार की राजनीति में और गरमाने के आसार हैं।
राजनीति और बिहार की हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज