बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे Tej Pratap Yadav इन दिनों उत्तर प्रदेश के धार्मिक दौरे पर हैं। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने यूपी से लेकर बिहार तक राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि वे Akhilesh Yadav को सपोर्ट नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अखिलेश यादव को सपोर्ट नहीं करता हूं। इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेंगे।"
तेज प्रताप के इस बयान ने इसलिए भी सबको चौंका दिया क्योंकि अखिलेश यादव उनके करीबी रिश्तेदार माने जाते हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक मंच से उनका समर्थन न करना और खुलकर Yogi Adityanath की तारीफ करना राजनीतिक रूप से बड़ा संकेत माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप का यह बयान केवल व्यक्तिगत राय है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति है, इस पर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर बिहार और यूपी की राजनीति में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बयान पर समाजवादी पार्टी और अन्य दलों की ओर से कैसी प्रतिक्रिया सामने आती है।
राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज