शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक्स्ट्रा क्लास लेने पर मिलेगा इंसेंटिव, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान


बिहार के शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने शिक्षकों के हित में कई अहम घोषणाएं की हैं। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षक संघों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लास लेने वाले शिक्षकों को विशेष इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके लिए सरकार नई नीति तैयार कर रही है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल समय के दौरान किसी भी प्राइवेट कोचिंग संस्थान को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में ही अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था कर बच्चों की पढ़ाई को मजबूत करना है।

उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल शिक्षक बनकर नहीं, बल्कि बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभाएं। उनका मानना है कि यदि शिक्षकों की भागीदारी और समर्पण बढ़ेगा तो सरकारी स्कूल भी निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे।

शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार अब CSR फंड की मदद से सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी बिहार में तेजी से लागू किया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आगामी जुलाई में मुख्यमंत्री के हाथों बिहार का पहला अत्याधुनिक मॉडल स्कूल लॉन्च किया जाएगा, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नई पहल मानी जा रही है।

शिक्षा और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.