पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आगामी जून महीने में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रणनीति तैयार की जा रही है। इस बीच सबकी नजरें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar और पंचायती राज मंत्री Deepak Prakash पर टिकी हुई हैं।
फिलहाल बिहार सरकार के दोनों मंत्री किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि जून में होने वाले विधान परिषद चुनाव के जरिए दोनों नेताओं को सदन की सदस्यता दिलाई जा सकती है।
जानकारी के अनुसार बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों पर चुनाव होना है। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होने के बाद मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया लगभग 20 दिनों के भीतर पूरी किए जाने की संभावना है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन सीटों पर होने वाला चुनाव केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होगा, बल्कि इससे बिहार की आगामी राजनीतिक रणनीति और सत्ता समीकरणों के संकेत भी मिल सकते हैं।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सत्ताधारी गठबंधन किन नामों पर अंतिम मुहर लगाता है और कौन-कौन नेता विधान परिषद की राह से सदन तक पहुंचते हैं।
बिहार की राजनीति और चुनावी हलचल की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।