सीतामढ़ी में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला, अधेड़ की गोली मारकर हत्या


सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बतरोली निवासी रामाशंकर राय (उम्र लगभग 50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए करीब पांच गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


सरेआम हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अचानक चली गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।


घटना की सूचना मिलते ही महिंदवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।


फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।


अपराध और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.