सीतामढ़ी जिले में वट सावित्री व्रत को लेकर इस बार महिलाओं के बीच “सेल्फी विद वट वृक्ष” का खास क्रेज देखने को मिला। जिले के विभिन्न प्रखंडों और चौक-चौराहों पर स्थित बरगद के पेड़ों के नीचे सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के साथ-साथ महिलाओं ने मोबाइल से सेल्फी लेकर इस पर्व को यादगार बनाया।
डुमरा के शंकर चौक स्थित बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। वहीं रिगा चीनी मिल चौक समीप स्थित बरगद के पेड़ के पास भी व्रती महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा की। सुरसंड के कुम्मा चौक तथा पुपरी के नागेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित बरगद के पेड़ों के नीचे भी सुबह से महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा।
पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद कई महिलाओं और युवतियों ने बरगद के पेड़ के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो खिंचवाई, जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब साझा किया गया।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरे जिले में वट सावित्री व्रत को लेकर धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार