बिहार की राजनीति में इन दिनों नेतृत्व परिवर्तन और नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री पद से Nitish Kumar के हटने, Samrat Choudhary के मुख्यमंत्री बनने और Nishant Kumar की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर जनता के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। अब इन तमाम सवालों पर राज्य के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Choudhary ने विस्तार से अपनी बात रखी है।
विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में जो फैसले हुए हैं, वे पूरी तरह सोच-समझकर और संगठन की सहमति से लिए गए हैं। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने संकेत दिया कि यह फैसला पार्टी नेतृत्व और गठबंधन की रणनीति के तहत लिया गया।
वहीं निशांत कुमार के राजनीति में आने और मंत्री बनाए जाने को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि वे अच्छा काम करेंगे और सरकार में नई ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी निशांत कुमार न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), लेकिन मंत्री के रूप में उन्होंने काम शुरू कर दिया है। आने वाले समय में वे किसी सदन के सदस्य बन जाएंगे।
राजनीतिक गलियारों में यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि क्या नीतीश कुमार अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में निशांत कुमार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि जेडीयू की ओर से इस पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन हालिया घटनाक्रम और नेताओं के बयानों ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
उधर विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है और इसे परिवारवाद से जोड़कर देख रहा है। वहीं जेडीयू नेताओं का कहना है कि पार्टी में हर फैसला संगठन और जनता के हित को ध्यान में रखकर लिया जाता है।
बिहार की राजनीति और हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज