RJD विधायक बोगो सिंह के JDU कार्यालय पहुंचने से बिहार की राजनीति में हलचल


बिहार की राजनीति में बुधवार को उस समय चर्चाओं का दौर तेज हो गया, जब RJD विधायक बोगो सिंह अचानक JDU कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की और अपने विधानसभा क्षेत्र मटिहानी की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा।

मुलाकात के दौरान बोगो सिंह ने कहा कि मटिहानी क्षेत्र के नयागांव और केशावे स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की भारी कमी है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण आम लोगों को इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जल्द नियुक्ति कर व्यवस्था सुधारने की मांग की।

हालांकि इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बोगो सिंह ने खुद सामने आकर स्पष्ट किया कि उनकी यह मुलाकात पूरी तरह क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर थी और इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाना एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि बोगो सिंह पहले JDU में रह चुके हैं और बाद में RJD में शामिल हुए थे। ऐसे में उनका JDU कार्यालय पहुंचना और मंत्री से मुलाकात करना राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। बिहार में पहले से ही बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच इस मुलाकात ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

अब राजनीतिक विश्लेषक इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में इसका कोई बड़ा असर देखने को मिलता है या नहीं।

बिहार और राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.