👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
वैशाली में निजी हॉस्टल से दो छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, 12 घंटे की तलाश के बाद पुलिस को दी गई सूचना
0
June 26, 2026
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से दो छात्रों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। कन्हौली स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से शुक्रवार सुबह दोनों छात्र अचानक गायब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद जब दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला, तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
लापता छात्रों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के छेत्रपटी निवासी श्रीराम झा के पुत्र शुभम कुमार झा तथा समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार बादल सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
घटना के बाद हॉस्टल संचालक और परिजनों ने करीब 12 घंटे तक आसपास के इलाकों में दोनों छात्रों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद महुआ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों की तलाश शुरू करेगी।
पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
