👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बिहार बोर्ड की 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा आज से, 11 जुलाई तक परिणाम तैयार करने का निर्देश
0
June 29, 2026
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होगी। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को परीक्षा का सफल संचालन करने और 11 जुलाई 2026 तक परिणाम तैयार करने का निर्देश दिया है।
बोर्ड के अनुसार, त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना है। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 6 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से अधिकांश विद्यालयों के प्राचार्यों को उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं।
बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को प्रत्येक पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय देने का निर्देश दिया है। साथ ही, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को पूर्व की भांति विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
1 जुलाई मातृभाषा द्वितीय भारतीय भाषा
2 जुलाई विज्ञान, संगीत सामाजिक विज्ञान
3 जुलाई गणित, गृह विज्ञान अंग्रेजी
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
1 जुलाई फिजिक्स, आंत्रप्रेन्योरशिप, फिलॉस्फी केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, पॉलिटिकल साइंस
2 जुलाई गणित बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, जियोग्राफी
3 जुलाई इंग्लिश हिंदी
4 जुलाई भाषा साइकोलॉजी
6 जुलाई एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स सोशियोलॉजी
शिक्षा और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
