बेगूसराय सड़क हादसे में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, शोक में डूबा पुलिस महकमा

बेगूसराय/मधेपुरा: बेगूसराय में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन जांबाज पुलिस अधिकारियों की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों अधिकारियों के शव लेकर लौट रहे मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह पीड़ा असहनीय है और इसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। एसपी संदीप सिंह ने कहा, "हमने अपने तीन जांबाज अधिकारियों को खो दिया है। यह पुलिस परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है।" रात 11 बजे हुई थी अंतिम बातचीत उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार से उनकी रात लगभग 11 बजे फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय नीरज कुमार बेगूसराय में थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। खबर मिलते ही वे तत्काल साहेबपुर कमाल पहुंचे। वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अधिकारियों के शव देखकर उनका कलेजा फट पड़ा। महज एक सप्ताह पहले बने थे बेलारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि नीरज कुमार उनके साथ लगभग एक वर्ष तक उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित रहे थे। हाल ही में, महज एक सप्ताह पूर्व ही उन्हें बेलारी थाना का प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि नीरज कुमार छोटे भाई की तरह थे और दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख साझा किया करते थे। उनकी असमय मौत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरा आघात पहुंचाया है। सूचना मिलते ही बेगूसराय रवाना हुए अधिकारी मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, सभी अधिकारी तुरंत बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। रात करीब 12:40 बजे उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों से संपर्क किया गया। उस समय वरिष्ठ अधिकारी पहले ही बेगूसराय के लिए निकल चुके थे, जिसके बाद वे स्वयं भी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए। पूरे पुलिस विभाग में शोक तीन पुलिस अधिकारियों की एक साथ हुई मौत ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। साथी अधिकारी और जवान अपने सहयोगियों को याद कर भावुक हो रहे हैं। विभागीय स्तर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है। मिथिला हिन्दी न्यूज के लिए यह एक अत्यंत दुखद समाचार है, जिसने पुलिस परिवार सहित पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। राज्य और समाज की खबरों के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.