👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
सीतामढ़ी में 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी अमित रंजन ने जारी किया आदेश
0
July 23, 2026
सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने एक साथ 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापन सूची जारी की है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र में पदस्थापित अजित रंजन को सीतामढ़ी थाना में अनुसंधानक बनाया गया है। सुचिता कुमारी का तबादला सहियारा थाना से गाढ़ा थाना किया गया है। महेंद्र उरांव को रीगा थाना से गाढ़ा थाना भेजा गया है, जबकि मनीष कुमार को बेलसंड थाना से रीगा थाना अंतर्गत रामनगरा पिकेट का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा साजन कुमार को मेजरगंज थाना का अपर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजीत कुमार को जिला आसूचना इकाई से बथनाहा थाना भेजा गया है। बीरबल कुशवाहा को पुलिस केंद्र से बेलसंड थाना, रजनीश कुमार को रुन्नीसैदपुर थाना से गाढ़ा थाना तथा आशुतोष कुमार को रुन्नीसैदपुर थाना से सहियारा थाना में पदस्थापित किया गया है।
वहीं हेमचंद्र झा को पुलिस केंद्र से डुमरा थाना और शैलेश कुमार को पुलिस केंद्र से मेहसौल थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अनुसंधान कार्य में तेजी लाना तथा थानों की कार्यक्षमता बढ़ाना है।
संपादक: रोहित कुमार सोनू
मिथिला हिन्दी न्यूज
