60 वर्षीय बुजुर्ग से दूसरी शादी के बाद महिला लौटी पहले पति के पास, दरियापुर में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दरियापुर (बिहार): एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कथित दूसरे पति के घर पहुंच गया। मामले की सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। धनंजय नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 60 वर्षीय लखी तांती उसकी 30 वर्षीय पत्नी को अपने साथ ले जाकर नोटरी के आधार पर शादी कर चुका है। सूचना मिलने पर धनंजय कुछ लोगों के साथ दरियापुर स्थित किराये के मकान पर पहुंचा, जहां दोनों रह रहे थे। करीब 40 मिनट तक दरवाजा नहीं खुलने से मौके पर हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर एनटीपीसी थाना पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर महिला, उसके पहले पति और कथित दूसरे पति को थाने ले जाकर पूछताछ की। धनंजय ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले भी लखी तांती उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था, लेकिन तब वह उसे समझाकर वापस घर ले आया था। उसके अनुसार, 12 जून को उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी और तभी से लापता थी। बाद में जानकारी मिली कि वह दरियापुर में लखी तांती के साथ रह रही है। पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पहले पति के साथ लौटने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया और महिला अपनी बेटी के साथ पहले पति धनंजय के साथ घर लौट गई। एनटीपीसी थानाध्यक्ष डी.के. प्रजापति ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से दूसरे व्यक्ति के साथ गई थी और दोनों ने नोटरी पर विवाह किया था। हालांकि बाद में महिला ने पहले पति के साथ रहने का फैसला किया। वहीं, दूसरे व्यक्ति का कहना था कि वह महिला के बहकावे में आ गया था। पुलिस ने आपसी सहमति से मामला सुलझाकर सभी को छोड़ दिया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.