बिहार में मछली के साथ अब मोती पालन भी, किसानों को मिलेगा 60% अनुदान

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना के तहत मछली पालन के साथ मोती एवं झींगा पालन को बढ़ावा देगा। सरकार ने इस वर्ष 100 यूनिट यानी करीब 50 एकड़ क्षेत्र में मोती पालन का लक्ष्य तय किया है, जिससे लगभग 1.20 लाख मोतियों का उत्पादन होने का अनुमान है। योजना के तहत चयनित किसानों को मोती पालन के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा और लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार बिहार में मीठे पानी के तालाबों और जलाशयों में मोती पालन की अपार संभावनाएं हैं। मछली, झींगा और मोती पालन को एक साथ अपनाकर किसान एक ही तालाब से कई स्रोतों से आय अर्जित कर सकते हैं। केंद्रीय मीठा जल जीव पालन संस्थान (CIFA) द्वारा विकसित तकनीक से मीठे पानी में मोती उत्पादन अब अधिक आसान और किफायती हो गया है। सरकार का मानना है कि यह योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ जलवायु अनुकूल खेती को भी बढ़ावा देगी।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.