👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बिहार के 17 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 12 जिलों में ऑरेंज चेतावनी
0
July 09, 2026
पटना: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 17 जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि मानसून सक्रिय होने के बावजूद कई जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कटिहार में सबसे अधिक 108.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी पटना में सुबह से बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
— मिथिला हिंदी न्यूज़
संपादक: रोहित कुमार सोनू
