बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

पटना: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन, शालीन व्यवहार और गरिमापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग के निदेशक (प्रशासन) द्वारा 20 जुलाई को जारी पत्र में पूर्व में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शिक्षण एवं कार्यालय अवधि के दौरान गरिमापूर्ण औपचारिक (फॉर्मल) पोशाक में ही विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। विभाग के अनुसार, कुछ विद्यालयों में इन निर्देशों का पालन नहीं होने की शिकायतें मिली हैं, जिससे विभागीय आदेशों का उल्लंघन होने के साथ-साथ शैक्षणिक वातावरण और संस्थानों की गरिमा प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अमर्यादित अथवा शैक्षणिक गरिमा के प्रतिकूल गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले में इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अनुशासित, सुरक्षित और गरिमामय शैक्षणिक माहौल बनाए रखना है। — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.