बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कानपुर–गुवाहाटी के बीच चलेगी नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन; बरौनी, हाजीपुर, छपरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

पटना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों के मौसम को देखते हुए कानपुर सेंट्रल–गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 16 जुलाई से 3 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में 17 जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गुवाहाटी से कानपुर सेंट्रल के लिए चलेगी। रक्षाबंधन, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत देने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार और किशनगंज सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में कुल 16 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 6 स्लीपर, 6 जनरल, 2 एसी थ्री-टियर और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार के यात्रियों, खासकर उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को त्योहारों के दौरान यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। – मिथिला हिंदी न्यूज़ रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.