नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद, सरकार ने जारी किया आदेश


बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर पटना, जहानाबाद और गया समेत कई जिलों में हुए उग्र प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में अफवाहों और भड़काऊ संदेशों के प्रसार पर रोक लगाने के उद्देश्य से गृह विभाग ने इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय जिला प्रशासन की सिफारिश पर लिया गया।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मुजफ्फरपुर के पुलिस सब-डिवीजन टाउन-1 और पुलिस सब-डिवीजन टाउन-2 क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

— मिथिला हिन्दी न्यूज
रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.