केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी


केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

सूत्रों के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी हाई-प्रोफाइल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले भी ऐसी अटकलें लगती रही थीं कि पार्टी उन्हें केंद्र की जिम्मेदारी से मुक्त कर पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका देने की तैयारी कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू के अनुभव और राजनीतिक प्रभाव का उपयोग चुनावी अभियान में किया जाएगा, ताकि राज्य में पार्टी की स्थिति को और मजबूत किया जा सके।

गौरतलब है कि जून में ही रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल समाप्त हुआ था। अब उनके इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

— मिथिला हिन्दी न्यूज
रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.