भोजपुर में सनसनी: सूखी नदी से अर्धनग्न महिला का शव बरामद, शरीर पर मिले जलने के निशान

आरा/भोजपुर: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव स्थित सूखी नदी से सोमवार सुबह करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कई स्थानों पर जलने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सूखी नदी में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़हरा और बबुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। अपराध एवं बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.