बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला संबोधन, जन्मदिन पर सदस्यों ने दी शुभकामनाएं


पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने NEET पेपर लीक, भरत तिवारी प्रकरण और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।

इसी दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहली बार विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल हुए। संयोग से आज उनका 45वां जन्मदिन भी था। इस अवसर पर सदन के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सदन में जब निशांत कुमार के बोलने की बारी आई, तो उन्होंने अपना पहला संबोधन शुरू किया। शुरुआत में माइक उनसे थोड़ा दूर होने के कारण उनकी आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई दी। इसके बाद पास में बैठे एक सदस्य ने माइक ठीक किया, जिसके बाद उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा।

निशांत कुमार का यह पहला औपचारिक संबोधन होने के कारण सदन में इस पर विशेष ध्यान रहा। वहीं, मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.