सीएम आवास पर आज एनडीए की अहम बैठक, सरकार के कामकाज और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा, गठबंधन के समन्वय को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें एनडीए के सभी प्रमुख घटक दलों के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। करीब तीन महीने पहले नई सरकार के गठन के बाद यह पहली बड़ी समीक्षा बैठक मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों का आकलन किया जाएगा और चुनावी वादों पर हुई प्रगति की समीक्षा होगी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए भी इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में चुनाव प्रचार, गठबंधन की एकजुटता, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी पंचायत तथा विधान परिषद चुनावों को लेकर भी रणनीति तय होने की संभावना है। साथ ही हाल के संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों पर गठबंधन की साझा रणनीति और समन्वित संदेश पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सभी नेताओं और विधायकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। माना जा रहा है कि यह बैठक सरकार के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एनडीए की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। — मिथिला हिंदी न्यूज़ संपादक: रोहित कुमार सो
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.