IND vs ENG दूसरा वनडे आज: सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानें मैच का समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट, फ्री स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड वापसी कर सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगा। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पहले मुकाबले में दोनों अनुभवी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। दूसरी ओर, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट के अलावा JioHotstar पर उपलब्ध होगी। जिन दर्शकों के पास इन प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव। इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जोस बटलर, बेन डकेट, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, लियाम डॉसन और जोश टंग। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, जबकि इंग्लैंड हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगा। रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू मिथिला हिंदी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.