NEET विरोध प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली के कनॉट प्लेस (राजीव चौक) में शाम 6:30 बजे के बाद दुकानें और रेस्टोरेंट बंद रखने की अपील

नई दिल्ली। NEET परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के मद्देनजर देश की राजधानी नई दिल्ली के कनॉट प्लेस (राजीव चौक) में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने व्यापारियों से आज शाम 6:30 बजे के बाद अपनी दुकानें, रेस्टोरेंट, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। NDTA ने कहा कि छात्र आंदोलन और संभावित भीड़ को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। व्यापारियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। कनॉट प्लेस, जिसे राजीव चौक के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के सबसे व्यस्त व्यावसायिक और पर्यटन केंद्रों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में शोरूम, रेस्टोरेंट, कॉर्पोरेट कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों से एहतियाती कदम उठाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस (राजीव चौक), जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हालात के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संपादक: रोहित कुमार सोनू मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.