रक्षाबंधन पर बिहार में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
पटना। बिहार में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने या किसी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है। मध्य और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 अगस्त को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। 29 अगस्त को भी बिहार के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। 29 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट रहेगा। यहां भी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। 30 अगस्त को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और गया समेत कई जिलों में कोई मौसम चेतावनी नहीं है। हालांकि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इन जिलों में बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। रक्षाबंधन के दौरान मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने, बिजली चमकने के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.