रोसड़ा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, DCLR कंचन कुमारी झा को कथित रिश्वत लेते पकड़ा

मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
समस्तीपुर। रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निगरानी टीम ने उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते पकड़ा है। कार्रवाई के बाद निगरानी विभाग की टीम उनके सरकारी आवास पर पहुंची, जहां छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा सरकारी आवास और संबंधित स्थानों पर दस्तावेजों तथा अन्य सामानों की जांच की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अनुमंडल से लेकर जिला स्तर तक प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि, मामले में रिश्वत की रकम और किस मामले में कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। निगरानी विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.