बिहार: मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा का मंत्री पद सुरक्षित, विधान परिषद के मनोनीत सदस्य बने


पटना: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा के मंत्री पद पर बना असमंजस अब समाप्त हो गया है। उन्हें बिहार विधान परिषद का मनोनीत सदस्य बना दिया गया है, जिससे उनका मंत्री पद सुरक्षित हो गया है।

बिहार सरकार की ओर से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को विधान परिषद की रिक्त सीट पर दीपक प्रकाश कुशवाहा को मनोनीत करने का प्रस्ताव भेजा गया था। राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह सीट शिवहर से विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार के 31 जुलाई को दिए गए इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। अब उसी सीट पर दीपक प्रकाश कुशवाहा को मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि देवेश कुमार भी पहले राज्यपाल द्वारा ही विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किए गए थे।

दीपक प्रकाश कुशवाहा के विधान परिषद सदस्य बनने के साथ ही उनके मंत्री पद को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। अब वे संवैधानिक रूप से मंत्री पद पर बने रहेंगे।

मिथिला हिंदी न्यूज़ रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.