सीतामढ़ी में दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक बरामद कर लौट रहे गणेश राय को तीन गोलियां मारीं, हालत गंभीर

सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला परसा वार्ड संख्या-1 में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। बदमाशों ने गणेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगीं। दो गोलियां पेट में और एक जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को गणेश राय के पुत्र के साले रौशन कुमार की पैशन प्रो बाइक परसा ढाला के पास से छीन ली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गणेश राय स्वयं बाइक की तलाश में निकले। बताया जा रहा है कि सरवन कुमार के घर के पीछे स्थित एक बंसवारी से बाइक बरामद कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे सरवन कुमार ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही गणेश राय सड़क पर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सुप्पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.