दरभंगा में शान से फहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र ने नेहरू स्टेडियम में ली परेड की सलामी

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरभंगा जिले में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया, जहां सुबह 9.05 बजे मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह के बाद जिला मुख्यालय के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक परिसरों में निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोहण किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में सुबह 9.45 बजे, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में 10 बजे, समाहरणालय परिसर में 10.15 बजे और एसएसपी कार्यालय में 10.25 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद डीडीसी कार्यालय में 10.35 बजे, सदर एसडीओ कार्यालय परिसर में 10.45 बजे, पुलिस लाइन में 11 बजे और जिला परिषद कार्यालय परिसर में 11.15 बजे ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। दोपहर 2.30 बजे लहेरियासराय स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन मैच आयोजित हुआ। वहीं शाम 6 बजे से दरभंगा प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पूरे जिले में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.