नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।
हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसे औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बिहार की राजनीति में हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिले हैं। ऐसे में इस भेंट को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात के रूप में ही देखा जाना चाहिए, क्योंकि दोनों पक्षों की ओर से किसी राजनीतिक एजेंडे या विशेष चर्चा की पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे केवल सौजन्य भेंट ही बताया गया है।
रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू
मिथिला हिंदी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार