पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है और 24वें राउंड तक के रुझानों में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना रखी है। उन्हें अब तक 48,434 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 34,566 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 13,868 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं राजद उम्मीदवार को 11,197 वोट मिले हैं।
इस उपचुनाव में भरत तिवारी प्रकरण भी प्रमुख चुनावी मुद्दा बनकर उभरा। चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए भाजपा और राज्य सरकार को लगातार घेरा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुद्दे ने मतदाताओं के बीच व्यापक चर्चा पैदा की और इसका असर चुनावी माहौल पर भी देखने को मिला।
पटना स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
हालांकि अंतिम परिणाम अभी घोषित होना बाकी है, लेकिन 24वें राउंड तक के रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया है। अंतिम नतीजों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
— मिथिला हिन्दी न्यूज