बसपा के वरिष्ठ नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे बसपा नेता उमाशंकर सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रसड़ा विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

उमाशंकर सिंह ने वर्ष 2012 में पहली बार रसड़ा विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन चुनाव जीतकर क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई।

वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विजयी विधायक बने थे। इस कारण वह पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे और विधानसभा में बसपा का प्रमुख चेहरा थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.