वीणा देवी ने बुधवार को अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैशाली लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई रेल सेवाओं और बेहतर रेल संपर्क से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद वीणा देवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष वैशाली लोकसभा क्षेत्र की जनता की जरूरतों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव और मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेल अवसंरचना और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि रेल मंत्रालय द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने से वैशाली लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
— मिथिला हिंदी न्यूज़
रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू