मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख


फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, कोई हताहत नहीं

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टैंड में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

आग लगने के कारणों की जांच

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.