स्वतंत्रता दिवस पर बेटे के साथ नजर आईं IPS नवजोत सिमी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर


अरवल। बिहार के अरवल जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात चर्चित IPS अधिकारी डॉ. नवजोत सिमी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में अपने नन्हे बेटे के साथ नजर आईं। 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान मां और बेटे की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा।

अरवल जैसे बालू खनन और माफिया गतिविधियों को लेकर चर्चित क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहीं नवजोत सिमी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अपने बेटे को भी देशभक्ति के इस माहौल से रूबरू कराया। समारोह में बेटे के साथ उनकी मौजूदगी की तस्वीरों में मां का अपने बच्चे के प्रति स्नेह भी साफ नजर आया।

बताया जा रहा है कि IPS नवजोत सिमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं और मां-बेटे के इस खूबसूरत पल की चर्चा हो रही है।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर एक पुलिस अधिकारी का अपने बच्चे को देशभक्ति और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के माहौल से परिचित कराना लोगों के लिए खास संदेश भी देता है। समारोह की तस्वीरों में जहां एक ओर पुलिस अधिकारी के रूप में नवजोत सिमी की जिम्मेदारी दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर मां के रूप में उनका स्नेह भी देखने को मिलता है।

मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.