पटना। BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थियों की समस्याएं सीधे विभाग तक पहुंचाने के लिए जल्द ही टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा।
इस व्यवस्था के माध्यम से शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी अपनी शिकायतें, समस्याएं और मांगें सीधे शिक्षा विभाग तक पहुंचा सकेंगे। विभाग को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
BPSC TRE-4 को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से टोल-फ्री नंबर जारी करने की पहल को अभ्यर्थियों की समस्याएं सीधे सुनने और उनका समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और शिकायतों का विभागीय स्तर पर जल्द समाधान हो सकेगा। वहीं, टोल-फ्री नंबर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने के लिए विभाग तक पहुंच बनाने में भी आसानी होगी।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू