भोजपुर। शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे भाजपा एमएलसी और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से परिवार के लोग भावुक हो गए।
पवन सिंह ने भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे तक बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली।
इस दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी। राखी बांधने के बाद पवन सिंह ने परिवार की बातें ध्यान से सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
परिवार से बातचीत के दौरान पवन सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा, “भरत तिवारी हम बनब।” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद परिवार के सदस्यों की भावनाएं और भी गहरी हो गईं।
पवन सिंह ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि वे उनकी आवाज और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे। देर रात उनके अचानक घर पहुंचने से गांव में भी इस मुलाकात की चर्चा तेज हो गई।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू