1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर गयाजी पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान

मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू

गया: पितृपक्ष मेले के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर मंगलवार को 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर गयाजी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान किया।

पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद विजय पाल सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत की और गयाजी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गयाजी की पावन भूमि पर आकर अपने पितरों के लिए पिंडदान करने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

विजय पाल सिंह तोमर ने बताया कि वे पहली बार गयाजी आए हैं। हालांकि बिहार में वे कई बार चुनावी दौरों पर आ चुके हैं, लेकिन गया आने का यह उनका पहला अवसर है। उन्होंने गयाजी की पवित्र भूमि को नमन करते हुए यहां पिंडदान की धार्मिक परंपरा और महत्व का भी उल्लेख किया।

उन्होंने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना और पिंडदान किया तथा इस धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। पितृपक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं के गयाजी पहुंचने का सिलसिला जारी है और इसी क्रम में विजय पाल सिंह तोमर भी यहां पहुंचे।

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.