मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
पटना: लोक गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार की राजनीति में जाति के मुद्दे को लेकर एक पॉडकास्ट में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक उन्हें लगता था कि बिहार की राजनीति से जातिगत राजनीति समाप्त हो जाए तो बेहतर होगा, लेकिन अब उन्हें लगता है कि जाति और राजनीति के बीच गहरा संबंध है।
मैथिली ठाकुर ने बातचीत के दौरान कहा, “2-3 साल पहले जब मैं पटना आती-जाती थी तो हम राजनीति पर चर्चा करते थे, तब सोचती थी कि बिहार में कास्ट पॉलिटिक्स हट जाए तो मजा आ जाएगा, लेकिन अब पता चलता है कि अगर जाति खत्म होगी तो राजनीति खत्म हो जाएगी।”
उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में जाति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। मैथिली ठाकुर के बयान को सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
उनकी टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण लंबे समय से चुनावी रणनीति और राजनीतिक विमर्श का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।
मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू