बिहार के 1.05 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में पहुंची अगस्त की पेंशन, 1100 रुपये DBT से ट्रांसफर

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर है। अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 10 सितंबर को DBT के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर से रिमोट के जरिए पेंशन भुगतान की शुरुआत की। इसके तहत राज्य के करीब 1.05 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 1100-1100 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। पेंशन राशि ट्रांसफर करने के लिए गुरुवार को मुंगेर के गंगा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर करीब 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अपनी माता की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी। अगस्त महीने की पेंशन के तहत प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये भेजे गए हैं। इस महीने कुल 1.05 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार की ओर से DBT के माध्यम से कुल 1233.87 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। पेंशन की राशि खाते में पहुंची है या नहीं, इसकी जानकारी लाभार्थी बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले SMS के जरिए ले सकते हैं। अगर मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है, तो पासबुक अपडेट कराकर भी खाते में राशि जमा होने की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा पेंशनधारी अपनी पासबुक लेकर बैंक शाखा में जाकर खाते की जांच करा सकते हैं। बैंक से यह जानकारी मिल जाएगी कि अगस्त महीने की पेंशन राशि खाते में जमा हुई है या नहीं। राशि जमा होने के बाद बैंक की सुविधा के अनुसार ATM या निकासी पर्ची के माध्यम से पैसे निकाले जा सकते हैं। अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान से बिहार के करीब 1.05 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिला है। पेंशनधारियों को अपने बैंक खाते की जांच कर यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि 1100 रुपये की राशि उनके खाते में पहुंची है या नहीं। मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.