जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन स्थित खेसर गुमटी के पश्चिम शनिवार अहले सुबह जयनगर-रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान सीमावर्ती मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशे लड्डूगामा निवासी सागर ठाकुर के पुत्र बादल ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के स्वजन ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को दिए आवेदन में बताया कि बादल ठाकुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों के अनुसार वह अक्सर इधर-उधर भटकते रहते थे। शनिवार अहले सुबह भी वह जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी, लेकिन मृतक के स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.