नीतीश कुमार के कहने पर नहीं, BJP नेतृत्व के फैसले से बने CM सम्राट चौधरी, खुद बताई पूरी बात

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मुख्यमंत्री बनने को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला नीतीश कुमार के कहने पर नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के सम्मानित नेता हैं और एनडीए के साथ उनके संबंध हैं। लेकिन बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के नेता का चयन बीजेपी का आंतरिक मामला है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का उन पर विशेष आशीर्वाद रहा है और आज भी बना हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि नीतीश कुमार या किसी सहयोगी दल के नेता के कहने पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस पद तक पहुंचेंगे। बीजेपी ने उन्हें विधायक, एमएलसी, उपमुख्यमंत्री और अब मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद में नेता की जिम्मेदारी भी दी। आरक्षण के मुद्दे पर भी सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ सभी पात्र लोगों को मिलेगा और इसे लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के अति पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बीजेपी नेता कैलाशपति मिश्र के योगदान की भी चर्चा की। सम्राट चौधरी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने इस दौरान आरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी जाहिर की। मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.