बिहार में 12वीं पास छात्रों को स्कूल से ही मिलेगी नौकरी की राह, कंपनियों के सहयोग से प्लेसमेंट की तैयारी

पटना। बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले 12वीं पास छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थियों को अब 12वीं के बाद सीधे रोजगार से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत स्कूल स्तर पर ही बच्चों की योग्यता, रुचि और स्किल का आकलन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार इस पहल के लिए बड़ी कंपनियों और औद्योगिक घरानों का सहयोग लेने की तैयारी में है। योजना के तहत विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और रुचि के अनुसार अलग-अलग रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग, प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप जैसे अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश होगी। दरअसल, बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी के चलते उन्हें पढ़ाई छोड़कर नौकरी या दूसरे काम से जुड़ना पड़ता है। सरकार की यह पहल ऐसे विद्यार्थियों के लिए रोजगार का बेहतर रास्ता तैयार करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। योजना के तहत सबसे पहले स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की क्षमता का आकलन किया जाएगा। उनकी रुचि, योग्यता और मौजूदा स्किल के आधार पर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इसके बाद कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से उन्हें नौकरी अथवा अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार का फोकस केवल 12वीं पास बच्चों को नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाने पर भी रहेगा। कई बार पर्याप्त स्किल नहीं होने के कारण युवाओं को नौकरी मिलने में परेशानी होती है। ऐसे में प्रशिक्षण के जरिए उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। 12वीं के बाद विद्यार्थियों के सामने दो प्रमुख विकल्प होंगे। जो बच्चे आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, वे अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर उच्च शिक्षा जारी रख सकेंगे। वहीं, जो विद्यार्थी आर्थिक कारणों से तुरंत रोजगार चाहते हैं, वे प्रशिक्षण के बाद नौकरी या अप्रेंटिसशिप का विकल्प चुन सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए यह पहल खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है। इससे 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी स्किल के आधार पर रोजगार का अवसर मिल सकता है और वे कम उम्र में ही आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.