👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
तेजप्रताप यादव को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी, ब्लैकमेलिंग का आरोप
0
سبتمبر 02, 2026
पटना: जनशक्ति जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने की कोशिश की।
तेजप्रताप यादव के अनुसार, दोपहर करीब 3:11 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताया। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। तेजप्रताप यादव ने कहा कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने का प्रयास भी किया गया।
उन्होंने दावा किया कि फोन करने वाला व्यक्ति जनशक्ति जनता दल से जुड़े अन्य लोगों को भी परेशान कर रहा है। उनके मुताबिक, पार्टी से जुड़े लोगों को धमकियां दी जा रही हैं और वीडियो वायरल करने की बात कहकर पैसों की मांग की जा रही है।
मामले को गंभीर बताते हुए तेजप्रताप यादव ने सरकार और प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की अपील की है। साथ ही पार्टी से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
