👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट फ्लाइट में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, दो घंटे बाद रवाना हुआ विमान
0
September 07, 2026
दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 में उड़ान भरने से ठीक पहले एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि महिला का शुगर और ब्लड प्रेशर लो हो गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया। चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें विमान से सफर करने की अनुमति नहीं दी और महिला यात्री को विमान से उतार लिया गया, ताकि उनका समुचित इलाज और निगरानी की जा सके।
इधर, महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण विमान के टेकऑफ में देरी हो गई। विमान में सवार यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। देरी के कारण कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान दरभंगा के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। इसी दौरान महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। विमान को रोककर तत्काल चिकित्सकों को बुलाया गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद महिला को विमान से उतार दिया गया।
करीब दो घंटे की देरी के बाद स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए रवाना हुई। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
