👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे, शादी में PM मोदी से राहुल गांधी तक को न्योता, 2000 मेहमानों के जुटने की तैयारी
0
November 25, 2026
मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर क्रिकेट से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। शादी समारोह लखनऊ के होटल रमाडा में आयोजित किया जाएगा, जहां करीब 2000 मेहमानों के शामिल होने की तैयारी है।
इस शादी की सबसे खास बात यह है कि इसमें देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा क्रिकेट और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों को भी शादी में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
मेहमानों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव जैसे चर्चित नाम शामिल बताए जा रहे हैं। शादी की रस्में 3 दिसंबर से शुरू होंगी और 4 दिसंबर को दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे।
समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए खास शाकाहारी भोजन का इंतजाम किया गया है। शादी को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की इस शादी पर खेल जगत, राजनीतिक गलियारों और उनके प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं।
मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
