बेटी की शादी में कार्ड की जरूरत नहीं, अनंत सिंह बोले- यह कोई सिनेमा थोड़े है! मीडियाकर्मियों को भी दिया खुला न्योता


बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह खुद अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोगों के घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दे रहे हैं।

इसी बीच शादी का न्योता देने का उनका एक अलग अंदाज चर्चा में आ गया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को भी अपनी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान अनंत सिंह ने अपने बेबाक अंदाज में कहा, "यह बेटी की शादी है, कोई सिनेमा थोड़े है कि टिकट या कार्ड चाहिए।" उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। अगर कोई भाई गलती से निमंत्रण देने में छूट गया हो तो वह इसके लिए माफ करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी में शामिल होने के लिए किसी विशेष कार्ड की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि बेटी की शादी में सभी लोग आमंत्रित हैं और हर कोई इस खुशी के मौके पर शामिल हो सकता है।

अनंत सिंह का यह अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.