दिवाली पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें पूरी विधि


दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान और श्रद्धा के साथ लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। अगर आप भी दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करना चाहते हैं, तो इस विधि का पालन कर सकते हैं।

दिवाली की पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान गणेश तथा मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।

पूजा की शुरुआत सबसे पहले भगवान गणेश के स्मरण से करें। उन्हें दूर्वा, फूल और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को कमल का फूल, रोली, अक्षत और मिठाई चढ़ाएं। पूजा के दौरान धूप और घी का दीपक जलाएं।

इसके बाद श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी के मंत्र 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' और भगवान गणेश के मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।

पूजा संपन्न होने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश और फिर मां लक्ष्मी की आरती करें। अंत में भगवान को भोग लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रसाद बांटें। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात दीपक जलाने और मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है।

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.