बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, अररिया में एकजुट होकर चुनाव आयोग पर हमला


संवाद 

अररिया। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान चरम पर है। कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल दलों के बड़े नेता इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा के जरिए जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी अररिया पहुंचे।

यहां आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग सत्तापक्ष के दबाव में काम कर रहा है और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम गायब होने से लोगों का अधिकार छीना जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा—
👉 “चिराग पासवान को शादी कर लेनी चाहिए। वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं और हम जनता के हनुमान हैं।”

तेजस्वी के इस बयान ने चुनावी हलचल को और तेज कर दिया है।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.